फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैठक में गूंजी टोल, निगम के जीआई सर्वे में खामी व जाम की समस्या

Thu, 26 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना। सुरक्षा व्यवस्था के साथ बैंकों के आसपास सीसीटीवी कैमरों को लगवाने, साफ सफाई एवं अतिक्रमण की रोकथाम किए जाने की मांग की। डीएम रमेश रंजन ने व्यापारी बंधु की बैठक के दौरान फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि जिले में एक टोल ही लगना चाहिए। यूपी 83 नंबर की गाड़ियों को इसका लाभ दिलाया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा के साथ बिना बजह उत्पीड़न को रोकने की मांग रखी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के जीआई सर्वे में काफी खामी है। मनमाने ढंग से टैक्स लगाया जा रहा है। वहीं जलमूल्य वसूलने में मनमानी को रोकने एवं जाम की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों द्वारा सुरक्षा के उद्देश्य से ही प्रमुख बैंकों के आसपास सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाए। अतिक्रमण की भी रोकथाम करने की मांग रखी। डीएम ने समस्याओं को सुनने के साथ संबंधित विभाग के अफसरों को उनके निदान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सुनील पैगोरिया ने व्यापारियों की कई समस्याओं को रखा। इधर राज्य कर विभाग से उपायुक्त शेखर चौरसिया, सहायक आयुक्त कुलदीप ज्ञानी, आरको ओझा, व्यापारी नेता अमित वाष्र्णेय, भारत तिवारी सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें