फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अटल टिंकरिंग लैब से पीएमश्री विद्यालयों के छात्र बनेंगे वैज्ञानिक व इंजीनियर

Thu, 26 Dec 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान जैसे विषयों में उपकरण के जरिए प्रैक्टिकल शिक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने जिले के दो पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के लिए अटल टिंकरिंग लैब की मंजूरी दे दी है। एक लैब में 10 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसका निर्माण भी शुरु हो गया है। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला को पीएमश्री विद्यालय में चयन हुआ है। इनमें भौतिक सुविधाएं बढ़ाने के साथ अत्याधुनिक तरीके की तरफ रुख किया जाएगा। साथ ही अटल टिंकरिंग लैब की स्थापनाभी होगी। दोनों विद्यालयों में लैब बनाने का कार्य शुरु हो गया है। दोनों लैब में 20 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन


रोबोटिक्स तकनीकों से रूबरू होंगे छात्र

इस लैब के जरिए से विज्ञान और तकनीकी, इंजीनियरिंग व गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स के नए तकनीक के बारे में बताया जाएगा। इससे विद्यार्थी सेंसिंग, रोबोटिक मेथड जैसी कई जानकारियां सीख सकेंगे।

बच्चों की वैज्ञानिक सोच बढ़ेगी

विभाग के मुताबिक, अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। नई चीजें सीखाना और बेहतर बनाना है। उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करना है
विज्ञापन





वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से जिले के राजकीय स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब तैयार किया जा रहा है। यहां छात्र विज्ञान और गणित पर आधारित प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

सोनवीर सिंह, जिला समन्वयक
समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें