फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समयसार ग्रंथ के श्लोकों के महत्व को बताया

Fri, 24 Jan 2025 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आदिनाथ जिनालय में मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन हुआ। मुनिश्री ने विशाल धर्मसभा में प्रवचन दिए। मुनि अमित सागर महाराज ने समयसार ग्रंथ के श्लोकों का अर्थ एवं जीवन में उसका महत्व बताया।
विज्ञापन

दोपहर में शास्त्र अध्ययन में प्रतिभाग किया। सायंकालीन धर्मसभा में मुनिश्री की महाआरती तथा धर्म सभा हुई। अंत में धार्मिक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। इसमें सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। मीडिया प्रभारी राज जैन ने बताया कि शीतकालीन वाचना के लिए मुनिश्री का प्रवास 25 जनवरी तक इंद्रा कॉलोनी में रहेगा। उसके बाद मुनि ससंघ का भव्य मंगल विहार बैंडबाजे के साथ श्री रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी के लिए होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें