फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मचेगा धमाल, उड़ेगा रंग और गुलाल

Thu, 05 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली का हुड़दंग मचाने की बच्चों व युवाओं ने तैयारी कर ली, महिलाएं व युवतियां मेहमानों के स्वागत को पकवान बनाने में जुटी दिखीं, अंतिम दिन बाजार भी चमका, इधर पुलिस एवं प्रशासन ने होली के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए चाक चौबंद व्यवस्था का दावा किया।
विज्ञापन


 रंगों की धूम व मौज मस्ती के साथ होली का त्योहार आज मनाया जाएगा। बाजारों में रंग, पिचकारी, कपड़ों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ थी वहीं किराना की दुकानों पर महिलाएं मेहमानों के लिए लजीज पकवान बनाने को खरीदारी करती दिखाई दीं।
होली का रंग शुक्रवार को सभी खेलेंगे। एक दिन पूर्व ही मौसम साफ होने के कारण समूचा बाजार होली के रंग में रंगा दिखाई दिया। शहर के सदर बाजार, शास्त्री मार्केट में सजी फड़ की दुकानें हों या बजरिया में अबीर, गुलाल की दुकानें सभी पर भीड़ दिखाई दे रही थी। दुकानदार खुद अबीर गुलाल से रंगे दिखाई दे रहे थे। रंग, पिचकारी, मखौटा, पानी फेंकने वाली स्टेनगन की खूब खरीदारी हो रही थी। बच्चे कोई छोटा भीम तो कोई चायनीज पिचकारी मांग रहा था। मोदी की पगड़ी युवाओं को खूब भाई। सूखे मेवे, किसमिस, चिरौंजी, इलायची, मैदा, चीनी, खोया की जमकर बिक्री हुई। कपड़ा बाजार भी चमक उठा।
विज्ञापन



दोपहर एक बजे तक खेली जा सकेगी होली
हुड़दंग मचाने, फर्राटा भरने वालों पर रहेगी खाकी की नजर
मिश्रित आबादी में तैनात रहेगा फोर्स, जबरन किसी पर रंग न डालें: एसपी  
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। रंगों के त्योहार होली पर बाइकों से फर्राटा भरने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर खाकी की पैनी नजर रहेगी। चौराहों पर तीन सवारी युवकों की चेकिंग के साथ कार्रवाई की जाएगी। होली खेलने को दोपहर एक बजे तक छूट रहेगी। बिना मर्जी के जबरन किसी पर रंग नहीं डालने की एसपी ने अपील की है।  जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने कहा होली के पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं। छह मार्च को होली वाले दिन पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। होलिका दहन से पूर्व सभी होली स्थलों पर फोर्स तैनात रहेगा। जिस क्षेत्र में अधिक होलिका दहन होंगे वहां फोर्स निगरानी करेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक होली खेलने की छूट रहेगी। जबरन किसी के ऊपर रंग न डालें। धूल, मिट्टी एवं कीचड़ से परहेज करें। उन्होंने कहा केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग करने के बजाय अबीर लगाएं। डीएम विजय किरन आनंद ने होली पर शहर की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए नगरीय क्षेत्र में तीन मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। नगर मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र को नगर का प्रभारी बनाया है वहीं संबंधित एसडीएम एवं सीओ अपने-अपने क्षेत्र पर होली पर व्यवस्थाओं को संभालेंगे। जिले की व्यवस्था का प्रभारी एडीएम कर्मेंद्र सिंह को बनाया है।


थाने का नाम  होलिका दहन
उत्तर          120 स्थानों पर
दक्षिण          40 स्थानों पर
रसूलपुर        36 स्थानों पर
रामगढ़         34 स्थानों पर
लाइनपार       52 स्थानों पर
------------------------
कुल          282 स्थानों पर
------------------------


दो करोड़ की शराब गटक जाएंगे हुरियारे
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। होली पर एक ही दिन में लाखों की शराब लोग गटक जाएंगे। प्रशासन की ओर से भले ही छह मार्च को देशी, विदेशी एवं भांग की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया हो लेकिन सुरा के शौकीनों ने पहले से ही इंतजाम कर लिए। विभाग को करीब दो करोड़ की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। हालांकि भांग की बिक्री में बहुत अधिक अंतर नहीं आता। लेकिन रुटीन की खपत के सापेक्ष करीब आठ किलोग्राम तक इसके बढ़ने की उम्मीद है। देशी शराब के साथ बीयर की डिमांड पहले के सापेक्ष अब बढ़ी है।

नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जिले की टीमों के अलावा स्वाइड फोर्स के द्वारा सघन निगरानी की जा रही है। हाइवे पर चेकिंग के साथ ही सीमाओं वाले मार्गों पर निगरानी की जा रही है। भट्ठों आदि के आसपास निगरानी होगी।
चंद्रशेखर, जिला आबकारी अधिकारी

महंगा बिका गन्ना
होली पर गन्ना घर-घर लाना जरूरी है। गन्ना में ही बालों को भूना जाता है। गन्ने पर भी महंगाई की मार दिखाई दी। 40 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का गन्ना मिल रहा था। गन्ना की बिक्री करने वाले व्यापारी भी मौके का फायदा उठा रहे थे।

होली दोपहर एक बजे तक खेली जा सकेगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के कारण डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। ताकि उनको कोई दिक्कत नहीं होने पाए। हुड़दंग मचाने वालों के  खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश चौधरी, सीओ सिटी फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें