फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों और सेनेटरी इंस्पेक्टर में तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
नगर निगम परिसर में सेनेटरी इंस्पेक्टर व सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर-घर कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर मंगलवार को निगम में हंगामा खड़ा हो गया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का कार्य देख रहे सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव पर सुविधा शुल्क लेकर कूड़ा उठाने के लिए कर्मियों की भर्ती करने और अपने चहेतों को ठेका दिलाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी ने मामले को किसी तरह से शांत कराया। उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष रामनाथ आजाद, प्रदेश सचिव अमित वाल्मीकि ने बताया कि झांसी की कंपनी का अनुबंध खत्म होने पर 120 कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। उस वक्त नगर आयुक्त विजय कुमार और मेयर नूतन राठौर ने आश्वासन दिया था कि जब भी किसी भी कंपनी को घर-घर कूड़ा उठाने का ठेका दिया जाएगा।
तब इन कर्मचारियों की भर्ती कर दी जाएगी। आरोप है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए और उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों से बिना बात किए ही बाहर के लोगों की भर्ती कर ली। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष जालिम सिंह, अशोक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। उधर सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव का कहना है कि उनपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। अभी कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है। कंपनी सहारनपुर में कुछ वार्डों में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें