फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा, एमआरएफ प्लांट का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं। मंगलवार सुबह मेयर नूतन राठौर द्वारा चनौरा स्थित खत्ताघर पर एमआरएफ (मैटेरियल री-साइकिल फेसेलिटी) प्लांट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। घर-घर कूड़ा उठाने का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

महापौर नूतन राठौर ने बताया कि कूड़ा एकत्रित करने वाली कंपनी बुधवार से नगर निगम के वार्डों और बाजारों में जाकर कूड़ा एकत्रित करेगी। गीला, सूखा और जहरीला कूड़ा (बेकार दवाएं) को अलग-अलग रखा जाएगा। पहले कंपनी द्वारा बुधवार से कूड़ा कलेक्शन का कार्य शहर के 15 वार्डों में किया जाएगा।
इसका रिपोर्ट पार्षदों द्वारा नगर निगम अधिकारियों को दी जाएगी। यदि पार्षदों की रिपोर्ट ठीक आती है तो कंपनी को और वार्डों से कूड़ा उठाने का कार्य दिया जाएगा। एमआरएफ प्लांट के भूमि पूजन व नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीस अक्तूबर तक एमआरएफ प्लांट का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी की ओर से नंदराम चौक, नई बस्ती, कटरा सुनारान, नया रसूलपुर, मोहल्ला बगिया, पुरानी मंडी, चिश्तीनगर, नगला बरी, कश्मीरीगेट, मोहल्ला हुसैनी, गालिबनगर, राहीनगर, शीतल खां, हनुमानगढ़, हनुमानगंज से कूड़ा उठवाया जाएगा।
तीन अलग-अलग डिब्बों में रखा जाएगा कूड़ा
सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव ने बताया कि एक रेहड़ी में छह डस्टबिन रखने की व्यवस्था है। इसमें दो लाल, दो हरे और दो नीले रंग के होंगे। हरे रंग के डस्टबिन में गीला कूड़ा रखा जाएगा। नीले में सूखा और लाल डस्टबिन में जहरीला कूड़ा रखा जाएगा। घर-घर कूड़ा उठाने वाली कंपनी एक घर से तीस रुपये तथा दुकान से 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क वसूल करेगी। यह शुल्क केवल उन ही प्रतिष्ठान और घर से लिया जाएगा, जिनसे कूड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें