फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच उद्योग को बढ़ावा देने को दिलाएंगे ऋण

Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। व्यापारी नेता एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश  सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा देने को कटिबद्ध है। फीरोजाबाद के कांच उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा। ताकि कांच एवं चूड़ी उद्योग में रोजगार के अवसर बढ़ सकें। शीघ्र मुख्यमंत्री के समक्ष इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

वह राष्ट्रीय चेतना समिति की ओर से आयोजित किए गए सम्मेलन को वह मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे। कहा कि फीरोजाबाद का चूड़ी एवं कांच उद्योग काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग की श्रेणी में आने वाले उद्योग को आगे बढ़ाने का काम हमारी यह सरकार करेगी। महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। स्कूलों में सुविधाओं के साथ सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर जारी किया। मुंबई से आई कवियत्री सुमित्रा गुप्ता सखी का भी नागरिक अभिनंदन अमिता गुप्ता कैला देवी ने किया। इसके साथ देहरादून से आए भजन गायक ब्रजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन संदीप बंसल ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीपरतन अग्रवाल ने मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संदीप बंसल का स्वागत आयोजन समिति ने 51 किलोग्राम की फूलमाला के साथ किया। मनीष एवं अनीष अग्रवाल ने मंत्री संदीप बंसल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मयंक गोयल ने गदा व राजीव गुप्ता ने तलवार भेंट की। ईश्वरी प्रसाद भगत जी व प्रदीप गुप्ता कैलादेवी, दिनेश यादव, सचिन शर्मा, ब्रजेश गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, धीरज गांधी, राजीव जैन, नंदकिशोर वर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि ने स्वागत किया। अध्यक्षता मनीष गुप्ता अलंकार ने की संचालन प्रदीप गुप्ता कैलादेवी ने किया। संयोजक एवं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें