फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर इकाइयों को गैस देने से गेल ने किया मना

Sat, 10 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। गोपाल आश्रम से रसूलपुर तक संचालित एक दर्जन कांच इकाइयों को अब गैस मिलना संभव नहीं होगा। गेल गैस लिमिटेड ने हाइवे पर पड़ी पाइप लाइन का मरम्मत करने से हाथ खड़े कर दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि ने इन उद्योगों को अन्य स्थानों पर स्थापित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

 गेल गैस लि. के मुख्य प्रबंधक संजय दीक्षित ने डीएम विजय किरन आनंद एवं उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव को भेजे पत्र में कहा है कि गोपाल आश्रम से रसूलपुर तक आठ इंच की मुख्य पाइप लाइन द्वारा विभिन्न उद्योगों को गैस की आपूर्ति की जा रही है। वह पाइप लाइन सर्विस रोड व आरसीसी नाले के नीचे आ गई है, जिससे उक्त पाइप लाइन का रखरखाव करना हमारे लिए कठिन हो गया है। किसी दुर्घटना एवं गैस रिसाव की स्थिति में हालात को नियंत्रण करना कठिन हो सकता है। अत: इस पाइप लाइन को विस्थापित करने के लिए मेसर्स मैकाम लिमिटेड से एक सर्वे कराया गया है। सर्वे के आधार पर गोपाल आश्रम से रसूलपुर तक करीब एक दर्जन इकाईयों को उनके वर्तमान स्थान पर गैस देना संभव नहीं होगा। मुख्य प्रबंधक ने कहा है कि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन इकाइयों को किसी अन्य औद्योगिक स्थान पर स्थापित करने के लिए संबंधित उद्यमियों को आदेश जारी करें।

इन इकाइयों को नहीं मिल सकेगी गैस
महावीर ग्लास वर्क्स, सरस्वती ग्लास वर्क्स, सौभाग्य ग्लास वर्क्स, केएस मिर्जा खैराती बेग शंभूदयाल ग्लास वर्क्स, मीरा ग्लास इंडस्ट्रीज, कोहिनूर बैंगल इंडस्ट्रीज, दिनेश ग्लास इंडस्ट्रीज, भूरे खां शाहबुद्दीन खां ग्लास बैंगल फैक्ट्री, एलोरा ग्लास इंडस्ट्रीज, ऐवरेस्ट ग्लास वर्क्स, सीमा ग्लास इंडस्ट्रीज, व नेशनल ग्लास इंडस्ट्रीज।
विज्ञापन


हजारों श्रमिक होंगे बेरोजगार
गैस न मिलने के कारण एक दर्जन कारखाने बंद होने से कारखानों में कार्यरत हजारों श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। कांच उद्योग पहले से ही मंदी की मार से जूझ रहा है। शहर में पहले से ही कई कारखाने बंद हो चुके हैं। वहीं दीपावली तक करीब दर्जन कारखाने बंदी के कगार पर हैं। ऐसे हाल में सुहाग नगरी में हजारों श्रमिक रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर होंगे।

गैल द्वारा बाईपास पर संचालित इकाइयों को गैस न देने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। गैल से प्राप्त पत्र के आधार पर संबंधित इकाई संचालकों को सूचित कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इन इकाइयों को शिफ्ट करना आवश्यक है।
विज्ञापन

सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें