फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से ऑटो सवार युवकों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से ऑटो सवार युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में ऑटो सवार युवकों ने एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उक्त लोग उसे ऑटो में भी कहीं ले जा रह थे। शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग गए। उधर, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।
थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी किशोरी बुधवार की शाम को हिमायूंपुर स्थित बाजार में सब्जी लेने के लिए गई थी। उसका आरोप है कि इस दौरान वहां पर एक ऑटो आकर रुका। उसमें सवार चार युवकों ने उसे जबरन बैठाया लिया। इसके बाद सभी छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके शोर मचाने पर वे उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद किशोरी ने घर पर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित किशोरी की मां उसे लेकर थाना दक्षिण पहुंची और मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्याम सिंह ने कहा कि किशोरी के साथ मारपीट करने के मामले में मेडिकल कराया है। छेड़छाड़ करने का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें