फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उत्पीड़न से परेशान होकर सहायक लोको पायलट ने दी थी जान

Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे में सहायक लोको पायलट की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजन ने नॉमिनेटेड चीफ लोको इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं साथी लोको पायलटों ने एएलआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद धौलपुर के थाना आंगई अंतर्गत गांव वटीकरा निवासी श्यामवरन सिंह रेलवे में सहायक लोको पायलट पद पर तैनात थे। जो न्यू रेलवे काॅलोनी स्थित रेलवे आवास में परिवार सहित रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह पत्नी व तीन बेटियों को आगरा स्थित रिश्तेदारी में छोड़कर आए थे तथा शाम सात बजे करीब उन्होंने अपने सरकारी आवास में अंगौछे से फंदा कस लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
लोको पायलट की मौत की सूचना के बाद टूंडला स्थित कंट्रोल रूम में अन्य साथी कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नॉमिनेटेड चीफ लोको इंस्पेक्टर के साथ धक्कामुक्की भी की। साथ ही लोको पायलट का आरोप था कि मृतक ने विभागीय अधिकारी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। वहीं रेल कर्मचारियों को शांत करने के लिए रेलवे के आलाधिकारी देर रात तक मशक्कत करते रहे। सूचना पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक सुमित सुर्दशन व अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। इस बीच रेलकर्मियों ने आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई व पद से हटाने की मांग की थी। शुक्रवार को मामले में मृतक के भतीजे हरिओम सिंह ने नॉमिनेटेड चीफ लोको इंस्पेक्टर कौशल किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच रिपोर्ट व पुलिस जांच के उपरांत आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गिरफ्तारी के लिए लोको पायलटों ने दिया धरना

शुक्रवार दोपहर सहायक लोको पायलट द्वारा आत्महत्या करने के मामले में लोको पायलट नियंत्रण कक्ष पर एकत्रित हो गए। उन्होंने मृतक साथी की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लोको इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठक गए। इस बीच उन्होंने लोको पायलटों पर हो रहे उत्पीड़न की चर्चा करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए वहां से हटने को कहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी। वे करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे तथा आरोपी की गिरफ्तारी एवं उसे पद से हटाने की मांग पर अड़े रहे। सीओ अनिवेश कुमार व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें