फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनशेड ध्वस्त कराए

Sat, 08 Aug 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद।  अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को पुन: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुली  मोहल्ला में लोगों द्वारा नाले के ऊपर टिन शेड डालकर किए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इस दौरान कई दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम सदर पंकज वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को सुभाष तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुभाष तिराहा से गांधी पार्क, संत टाकीज, गंज  बाजार होते हुए अफसर दुली मोहल्ले की ओर बढ़े। यहां कई लोगों ने नाले के ऊपर ही टिनशेड आदि डालकर वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था, जिसे  ध्वस्त करा दिया गया। कई स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण तोड़ दिया गया। जेसीबी चलते ही कई लोगों ने स्वयं अपने टिनशेड और त्रिपाल खोलना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान 18 दुकानदारों के चालान और 2500 का जुर्माना भी वसूला गया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि  रविवार को दुली मोहल्ला से ही अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें