फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल से पेरोल पर आया फरार मुजरिम पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
तिहाड जेल से वर्ष 2013 में आए जगवीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। तिहाड़ जेल से 2013 में एक माह की पेरोल पर आया दोषसिद्ध अपराधी पिछले छह वर्ष से गायब था। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को थाना मक्खनपुर पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस उसको लेकर तिहाड़ जेल जाएगी।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने बताया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थाना मक्खनपुर के कुतुकपुर निवासी जगवीर सिंह उर्फ टोनी (39) पुत्र सत्यराम यादव 12 अक्तूबर 2013 को एक माह की पेरोल पर छोड़ा गया था।उसे 13 नवंबर2013 को दिल्ली के तिहाड़ जेल में वापस जाना था। लेकिन वह नहीं पहुंचा था। दोषसिद्ध अपराधी को पकडने के लिए दिल्ली से आदेश जारी हुए थे।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जगवीर सिंह उर्फ टोनी यादव को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। क्योंकि छह वर्ष से फरार होने के कारण उसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने बताया थाना मक्खनपुर के एसआई अमित त्यागी,कांस्टेबिल दीपक,पवन एवं सुमनेश ने उक्त का पता करके गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें