109, प्रयागराज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले टिकट जांच दल के सदस्यों को सम्मानित करते वरिष्ठ वा
- फोटो : Department
टूंडला। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मियों (टिकट जांच दल) का हौसला बढ़ाया गया। मंगलवार को जून माह में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जांच दल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिओम के निर्देश पर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले टूंडला के डिप्टी सीआईटी लज्जाराम मीणा, राम लखन मीना, सुजीत कुमार सिंह और फिरोजाबाद की एसटीई ममता रानी सहित अन्य रेल कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल, पंकज कुमार त्रिपाठी तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट चेकिंग अम्बरीश कुमार राय सहित रेलवे के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।