फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रपुरी से तीन वर्षीय बालक का अपहरण

Tue, 17 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जलेसर रोड स्थित इंद्रपुरी से दिनदहाड़े तीन वर्ष के बालक का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस को देख अपहरणकर्ता मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सांती के समीप बालक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



मूल रू प से जसराना थाना क्षेत्र के गांव वैंत निवासी कमलेश राठौर अपने तीन वर्षीय पुत्र अभी और पत्नी रीना के साथ इंद्रपुरी में मोहकम सिंह के मकान में दो माह से किराए पर रहते हैं। मंगलवार सुबह कमलेश काम पर गया था और पत्नी रीना दोपहर एक बजे करीब मकान के दरवाजे बैठी थी। अभी घर के बाहर ही खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक तेजी के साथ वहां आए और अभी को उठाकर बाइक पर बैठा लिया। रीना कुछ समझ पाती लेकिन इससे पहले ही बाइक सवार बदमाश अभी को लेकर रफूचक्कर हो गए। पुत्र का दिनदहाड़े अपहरण होता देख रीना ने शोरगुल किया, तो क्षेत्रीय लोगों ने बाइक सवारों के पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।


क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित कमलेश से बात कर बालक की तलाश शुरू की गई। तभी कमलेश के पास फोन आया कि उसका पुत्र सांती गांव में लगे मेले में है। इस पर कमलेश पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां बालक रोड किनारे खड़ा मिला। बालक के मिलते ही पुलिस और कमलेश ने राहत की सांस ली। उधर पुलिस ने कमलेश से तहरीर लेकर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शरू कर दी है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


बाइक की नंबर प्लेट पर बंधा था कपड़ा
अपनी आंखों के सामने पुत्र का अपहरण होता देख रीना ने बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया, लेकिन बाइक की नंबर प्लेट पर पहले से ही कपड़ा बंधा होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें