फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

Tue, 17 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव नगला झम्मन में प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव किया गया। घटना में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



लाइन पार क्षेत्र के गांव नगला झम्मन निवासी कालीचरन (62) पुत्र स्व. श्यामलाल जाटव ने करीब 25 वर्ष पूर्व नगला लल्लू निवासी विनोद बघेल पुत्र चिरंजीलाल बघेल से प्लाट खरीदा था। इस प्लाट पर कालीचरन मंगलवार दोपहर तीन बजे दीवार लगवा रहे थे। तभी प्लाट के निश्चित स्थान को लेकर कालीचरन और विनोद बघेल पक्ष में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों से जमकर लाठी-डंडे चले और इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। विवाद और पथराव में दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। घायल कालीचरन का आरोप है कि विनोद बघेल ने जमीन अपनी बताते हुए एक राय होकर उन पर हमला बोल दिया।


बीचबचाव कराने पर पुत्र दुर्गेंद्र जीत और पुत्री लक्ष्मी के साथ भी मारपीट की गई। वहीं विनोद बघेल का आरोप है कि गलत दीवार लगाने पर उसने कालीचरन का विरोध किया तो कालीचरन पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, सरिया आदि से हमला बोल दिया। पथराव भी किया गया। घटना में वह, उनका भाई हरविलास, किताब सिंह आदि घायल हो गये। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें