फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैनामा लेखक समेत तीन पर जालसाजी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जमीन के मालिक को पता ही नहीं चला और बैनामा कर दिया। मामले की जानकारी पीड़ित को हुई तो थाना दक्षिण में तहरीर दी। रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारखी में गांगनी निवासी जयवीर सिंह ने तहरीर दी है कि गांव में ही एक जमीन आरती देवी से खरीदी थी। 7 मार्च को जयवीर और उसके भाई जितेंद्र कुमार के हक में आरती देवी ने बैनामा किया था। इसकी जानकारी जयवीर को जमीन के खरीदार हरीशंकर के दाखिल खारिज के बाद में जारी इश्तहार से हुई। इस पर उसने आरती देवी एवं फर्जी बैनामे में गवाह भारती देवी से हरीशंकर के पक्ष में बैनामा करने के बारे पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। जयवीर का आरोप है कि हरीशंकर ने यह बैनामा लेखक सुनील कुमार राठौर तहसील सदर व गवाह सुनील कुमार निवासी मरसल गंज की साजिश से कराया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। तब कोर्ट से गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें