फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छैंकुर के पास निकले तीन अजगर, हड़कंप

Fri, 19 Feb 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर किनारे स्थित छैंकुर के नजदीक तीन बड़े अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। यहां कुछ युवक एक अजगर को बोरे में बंद कर सड़क किनारे स्थित एक स्थान पर ले आये।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम और वन विभाग को दी। शुक्रवार सुबह 11 बजे छैंकुर के नजदीक तीन बड़े आकार के अजगर निकल आये। यहां कार्य कर रहे मजदूर डर के चलते काम छोड़कर भाग गए। अजगर निकलने की जानकारी पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। बताया जाता है कि अजगरों ने दो दिन पूर्व एक कुत्ते को भी अपना शिकार बना लिया था। लोगों का कहना है कि सिरसा नदी में सिल्ट जमने से झाड़ियां उग आई थीं। पिछले दिनों नहर कटने से गांवों में पानी भर गया था। प्रशासन ने पानी निकालने के लिए नदी की सफाई कराई थी। इसके चलते झाड़ियों में छुपे अजगर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें