फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन कांच इकाइयों को मिलेगा, राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार

Sat, 07 Mar 2026 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैसर्स क्राउन ओवरसीज, प्रत्यक्षा ओवरसीज और ग्लास क्रिएशंस चयनित
विज्ञापन

फिरोजाबाद। राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए शहर की तीन कांच हस्तशिल्प और सिरेमिक उत्पाद इकाइयों को राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राज्य उद्योग निदेशालय द्वारा दस मार्च को लखनऊ में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इकाई संचालकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से कांच हस्तशिल्प और सिरेमिक आइटम उत्पादन एवं निर्यात इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मैसर्स ग्लास क्रिएशंस और प्रत्यक्षा ओवरसीज को वित्तीय वर्ष 2023-24 के अलावा मैसर्स क्राउन ओवरसीज को वित्तीय वर्ष 2025 के पुरस्कार को चयनित किया गया है। गुणवत्ता पूर्ण कांच हस्तशिल्पी आइटम का उत्पादन एवं निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों इकाइयों का चयन हुआ है। प्रदेश सरकार के उद्योग निदेशालय द्वारा 10 मार्च को लखनऊ के अवध भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इकाई संचालक उद्यमियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग संध्या यादव के अनुसार कांच हस्तशिल्प व सिरेमिक उत्पाद निर्यात पुरस्कार के लिए तीन इकाइयों का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें