फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 21 Nov 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के शिवाजी मार्ग स्थित एक मकान में युवक ने बुधवार देर रात घरेलू विवाद से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिवाजी मार्ग बड़े डाकखाने के पास रहने वाले 24 वर्षीय शिवा ई-रिक्शा चलाता था। उसकी तीन बेटियां हैं।पुलिस के अनुसार बुधवार को किसी बात को लेकर उसका परिवार में विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद उसने देर रात कमरे में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता गिरीशचंद्र मोची का कार्य करते हैं। थाना प्रभारी उत्तर संजुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद, तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें