पुलिस की गिरफ्त में चोरी के तीन आरोपी। स्रोत पुलिस
जसराना। रात घरों में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी का सामान भी मिला है। आरोपियों के पास से नोएडा के एक मॉल से चुराई गई बाइक भी मिली है।
थाना जसराना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभी गुप्ता निवासी महावत रोड शिव मंदिर गायत्री क्लॉथ के पास मैनपुरी हाल निवासी रमेश नगर थाना शिकोहाबाद, सुमित कुमार, आशीष यादव निवासीगण नसूपुर सजैंती थाना जसराना को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास राजवीर सिंह निवासी नसूपुर सजैंती के घर से चुराई गई अंगूठी एवं नकदी के साथ अन्य सामान भी मिला है। पुलिस ने बताया ने बताया आरोपियों के पास से एक बाइक भी मिली है। आरोपियों ने बाइक को नोएडा से चोरी करने की बात स्वीकार की है। वहीं 8 मई को तीनों ने मिलकर पाढ़म में एक घर से चोरी की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।