फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मृतक समझ कर ले आया अस्पताल से, जिंदा निकली नवजात

Mon, 25 Dec 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिस नवजात बेटी को पिता अस्पताल से मृत समझ कर वापस ले आया। वह नवजात जिंदा निकली। सीएमओ नवजात कन्या को खुद मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भर्ती करने के लिए ले आए। यहां बालिका का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



बीते शनिवार को मुइद्दीनपुर निवासी विनीता की न्यू लाइफ हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। गर्भ के सात माह में ही डिलीवरी होने के कारण जन्मा शिशु कमजोर था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने बिना बताए नवजात शिशु को आगरा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। पिता नवजात को मृतक समझकर रविवार को रात्रि आगरा के अस्पताल से फिरोजाबाद के न्यू लाइफ हॉस्पिटल ले आया। प्रसव के दौरान चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस घटना की जानकारी सीएमओ डॉ रामबदन को दी। सीएमओ स्वयं न्यू लाइफ हॉस्पिटल सेलई मंडी चौराहा पर पहुंच गए। उन्होंने नवजात को देखा तो वह जिंदा थी। वह स्वयं नवजात को भर्ती कराने के लिए मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में ले आये। रात को 10.50 बजे भर्ती करकर उपचार किया गया। सीएमओ डॉक्टर राम बदन राम ने बताया कि बालिका जिंदा है। उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। लापरवाही किस स्तर की है उसकी जांच करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें