फिरोजाबाद। शिकोहाबाद तहसील व ब्लॉक क्षेत्र में ई-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित रपड़ी पर्यटन केंद्र का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण करेंगे। ईको-टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किए गए रपड़ी पर्यटन केंद्र पर सोमवार से आम जन चहल कदमी कर सकेंगे। ईको-टूरिज्म सेंटर रपड़ी को लगभग 1.80 करोड़ की लागत से वन और पर्यटन विभाग ने विकसित किया है। रपड़ी में आने वाले दर्शकों को जहां प्राकृतिक नजारे दिखेंगें। वहीं दूसरी ओर रपड़ी में नौकायान, सेल्फी पाइंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।