फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर: जनपद के प्रत्येक कोने से कोरोना जांच को लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सुहागनगरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। अब जनपद के प्रत्येक कोने से कोरोना संक्रमण की जांच की जाएंगी। इसके लिए जनपद में 12 टीमों से बढ़ाकर 50 सैंपल टीमें की जा रहीं हैं। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई। हालांकि स्टाफ की कमी स्वास्थ्य विभाग को टीम बनाते समय खली।
विज्ञापन

अभी तक जनपद में 12 टीमें ही कोरोना जांच के लिए सक्रिय हैं। इससे शहरी क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में ही सैंपल लिए जाते थे। कई क्षेत्र कोरोना जांच से वंचित रह जाते थे। शासन ने कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडी हेल्थ डॉ. एके सिंह ने भी कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हर रोज 4850 कोरोना जांच का लक्ष्य जनपद के लिए निर्धारित किया है। इसके लिए जनपद में 50 टीमें बनाई जा रही हैं। यह टीमें शहर और देहात क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सैंपल लेंगी।
ओपीडी खुलने से बढ़ रही दिक्कतें
फिरोजाबाद। सैंपल लेने के लिए 50 टीमें बनाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। क्योंकि स्टाफ की कमी पहले से चल रही है। दूसरी ओर अस्पतालों में ओपीडी शुरू हो चुकी हैं। चिकित्सक और स्टाफ स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी करें या फिर ओपीडी में मरीजों को देखें। इन बिंदुओं पर विभाग माथापच्ची करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रयास है कि 50 टीमें जनपद में बन जाएं। हर क्षेत्र से कोरोना जांच के सैंपल लिए जाएंगे। यदि कोई इलाका प्रभावित होता है तो समय से स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें