फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का उपयोग न करने वाले लाभार्थियों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसलाइन सर्वे के तहत स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों का थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाएगा। जिसमें शौचालयों का उपयोग नहीं कर रहे लाभार्थियों से सरकारी धन की वसूली व एफआईआर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेसलाइन सर्वे 2011-12 की पात्रता श्रेणी वाले स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों का थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान शौचालय बनाकर उनका उपयोग नहीं करने वाले लाभार्थियों को खासतौर पर चिन्हित किया जाएगा।
ऐसे लाभार्थियों पर शिकंजा कसने हेतु शौचालय निर्माण पर खर्च सरकारी धनराशि की वसूली एवं एफआईआर जैसी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में सर्वे कार्य में लगाए स्वेच्छाग्रहियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया गया। सर्वे के दौरान उपयोग न किए गए, अपूर्ण शौचालयों को भी चिन्हित कर उपयोग में लाए जाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसबीएम लाभार्थियों का सर्वे होगा। शौचालय का उपयोग नहीं करने वाले लाभार्थियों से वसूली व एफआईआर जैसी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। - पुनीत निगम, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें