फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आसफाबाद में हाईटेंशन लाइन से झुलसी तीसरी मासूम बच्ची की भी मौत, एम्स में तोड़ा दम

Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शांति नगर में परिजनों को ढांढस बंधाते नगर विधायक मनीष असीजा, साथ में मौजूद अ​धिकारी। स्त्रोत: क
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद स्थित शांति नगर में बीते 20 सितंबर को हुए हाईटेंशन लाइन हादसे के जख्म और गहरे हो गए हैं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 10 वर्षीय नीतू उर्फ जान्हवी ने हादसे के 12वें दिन शुक्रवार तड़के दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद हादसे में अब तक तीन मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक नीतू के पिता नारायण सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को तीन बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। बुधवार को अन्य घायल बच्ची संजना की प्लास्टिक सर्जरी का सफल ऑपरेशन हुआ था। उसी दिन नीतू का भी ऑपरेशन होना तय था, लेकिन ब्लड प्रेशर गिरने और तेज बुखार आने के कारण चिकित्सकों ने ऑपरेशन टाल दिया था। बुधवार रात नीतू को पेट और पीठ में तेज जलन व दर्द की शिकायत हुई। बृहस्पतिवार दोपहर से उसने बोलना भी बंद कर दिया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उसने अंतिम सांस ली। इससे पूर्व 25 सितंबर को 09 वर्षीय ऋषभ ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, 27 सितंबर को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान आठ वर्षीय राजन जिंदगी से जंग हार गया था।

शुक्रवार देर शाम जैसे ही नीतू का शव शांति नगर स्थित आवास पर पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने देर शाम गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। नीतू दो बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नगर विधायक मनीष असीजा, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, पूर्व विधायक अजीम भाई और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन


हटवाई जाएगी हाईटेंशन लाइन, मृतकों के आश्रितों को मुआवजा भी मिलेगा

सदर विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शासन और विद्युत निगम से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, साथ ही क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को ऊपर कराने के लिए शासन स्तर पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें