दुष्कर्म में विफल होने पर युवती की हत्या का आरोपी।
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के बरी चौराहे के पास बीती 17 जून की रात मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म में विफल होने पर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी संतोष (निवासी खंजापुर) को मंगलवार को कृष्णा धाम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, 18 जून को युवती गंभीर हालत में मिली थी, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि क्षेत्र के चार युवकों ने नशे की हालत में युवती के साथ वारदात की कोशिश की और असफल होने पर उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले में 19 जून को दो आरोपियों मान सिंह और गब्बर उर्फ नवीन कुमार (दोनों निवासी खंजापुर) को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि चौथे फरार आरोपी की तलाश जारी है। संवाद