फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर चोरों का धावा, बीस लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
नगला लालजीत में चोरी की घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार रात को चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ने के साथ ही नगला लालजीत में पूर्व प्रधान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 20 लाख रुपये के आभूषण और आठ हजार रुपये की नकदी ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। ग्रामीणों को घर से कुछ दूरी पर खेतों में सूटकेस पड़ा मिला। वहीं गांव के ही एक ग्रामीण ने घर में चोरी की वारदात की।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला लालजीत निवासी पूर्व प्रधान सर्वेश कुमारी के घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ नकदी चोरी कर ले गए। खिड़की के सहारे घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी एक सीतारानी, हथफूल, कॉलर, 11 अंगूठी, दो करधनी, आठ पायल, चांदी की चप्पल और आठ हजार रुपये नगद, चांदी के गिलास और कटोरा चुरा लिए। चोर जब घर में घुसे परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया मय पुलिस फोर्स एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर खेत में सूटकेस पड़ा मिला है। सर्वेश कुमारी का कहना है कि करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
वहीं संजय कुमार निवासी नगला लालजीत के घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में आ गए। और घर में रखा मोबाइल एवं बैटरी चोरी कर ले गए। तीसरी घटना कस्बा जसराना के घिरोर रोड पर पेंट्स की दुकान करन वाले अशोक कुुमार गुप्ता की दुकान पर हुई। रात्रि में चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ दिए। लेकिन सभी ताले न टूट पाने पर चोरी की घटना नहीं हो सकी। सुबह जानकारी होने पर व्यापारी एवं लोग एकत्रित हो गए। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा नगला लालजीत में चोरी की घटना हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें