फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, 70 हजार नकद और चांदी की पायल ले गए

Tue, 02 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में अपना घर आश्रम के पास चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 70 हजार रुपये की नकदी और दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। पीड़ित क्षेत्रपाल सिंह के अनुसार, घटना 18 मई की रात करीब 2:30 बजे की है, जब वह परिवार के साथ घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। चोर घर की सीमेंटेड दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व पायल से भरे दो बक्से उठा ले गए, जो सुबह जौंधरी चौकी इंचार्ज और उनकी टीम की तलाश के दौरान खेतों में पड़े मिले।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य व फिंगरप्रिंट जुटाए। पीड़ित का आरोप है कि घटना को करीब दो सप्ताह बीत जाने और कुछ संदिग्धों पर शक जताने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी साझा की है। पीड़ित ने सामान बरामद कराने की मांग की है, वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें