फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल है: कानून के रखवाले देखते रह गए, आरोपी थाने से हो गया नौ दो ग्यारह; चोर के बराबर भी न भाग पाई पुलिस

Sun, 11 Aug 2024 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में कानून के रखवाले देखते रह गए और आरोपी थाने से फरार हो गया। पुलिस चोर को पकड़ने के लिए उसके बराबर भी न भाग सकी। चोर ज्यादा तेज धावक निकला और फरार हो गया।
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना लाइनपार से मोबाइल चोरी का आरोपी रविवार को सुबह शौच जाने के बहाने गार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी के साथ पुलिस को हुई तो होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सर्किल के अफसरों को देने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी है। रविवार को शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम डाहिनी निवासी शांति देवी ने लाइनपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि सौरभ रामनगर मार्केट से आ रहा था। तभी घर के पास योगेश निवासी नगला विष्णु ने उसकी जेब से मोबाइल चुरा लिया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

पुलिस मोबाइल चोरी के आरोपी को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे बैठा दिया था। रविवार को सुबह आरोपी को शौच को ले जाया गया था। उस समय उसके हाथ खुले हुए थे। हाथ खुला देखकर वह मौका पाकर थाने से भाग गया। कई पुलिसकर्मियों ने शोर मचाकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ सका।
 

जानकारी मिलने पर थानेदार की नींद उड़ गई। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों को आरोपी की तलाश के निर्देश दिए हैं। थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
 

हवालात में बना है शौचालय

जानकारी के अनुसार लाइनपार थाने के हवालात में पहले से शौचालय बना हुआ है। इसके बाद भी आरोपी को थाना परिसर में बने शौचालय में शौच को ले जाया गया था। अगर आरोपी को थाना परिसर के शौचालय में नहीं ले जाया गया होता तो आरोपी थाने से नहीं भाग पाता। इसमें थाना पुलिस के लापरवाही साफ सामने आ रही है।
विज्ञापन

लाइनपार थाने से शौच कराने के दौरान मोबाइल चोरी का आरोपी मौका पाकर भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। -सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें