फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: थर्मस श्रमिकों ने की हड़ताल, वेतन बढ़ोतरी के आश्वासन पर माने

Thu, 04 Jun 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े लोग श्रमिकों से वार्ता करते हुए। संवाद - फोटो : हड़ताल के दौरान फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े लोग श्रमिकों से वार्ता करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मक्खनपुर। नगर पंचायत मक्खनपुर स्थित फिरोजाबाद ग्लास सेल इंडस्ट्रीज में बुधवार को वेतन बढ़ोतरी न होने से नाराज थर्मस निर्माण श्रमिकों ने हड़ताल कर दी। सुबह 8 बजे की शिफ्ट में आए श्रमिकों ने दोपहर 11:30 बजे लंच होते ही पूरी तरह काम बंद कर दिया। श्रमिकों का कहना था कि प्रबंधन से एक माह पूर्व ही वेतन बढ़ाने की बात तय हो चुकी थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा था।
विज्ञापन



उत्पादन ठप होने की सूचना पर फैक्टरी स्वामी सुनील कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से संवाद कर तुरंत वेतन बढ़ाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोपहर 2 बजे की शिफ्ट से सभी मजदूर वापस काम पर लौट आए। फैक्टरी स्वामी सुनील कुमार ने बताया कि श्रमिकों की मांग के अनुसार पैसों की बढ़ोतरी का निर्णय ले लिया गया है, जिसके बाद दोपहर से कारखाने में कार्य शांतिपूर्ण ढंग से दोबारा चालू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें