फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक दिन में तो नहीं लगेेंगे पोल, रोज अंगोछा बांधकर आ जाते हो’

Tue, 02 May 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
ममता नगर में नहीं है विद्युत पोल।
विज्ञापन
रहना ममता नगर में विद्युत पोल लगवाने की मांग लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं से एसडीओ बोले कि कल शिकायत की है। अब एक दिन में थोड़े ही पोल लग जाएंगे। तुम लोग रोज अंगोछा बांधकर आ जाते हो। एसडीओ का जवाब सुनकर उपभोक्ता दंग रह गए।
विज्ञापन

रहना क्षेत्र के ममता नगर नई आबादी में सैकड़ों मकान हैं। करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली कनेक्शन भी हैं। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा इस क्षेत्र में पोल नहीं लगाए गए हैं। विद्युत पोल न होने के कारण उपभोक्ता दूर-दराज से केबलें खींचकर लाते हैं। क्षेत्र में कई जगह विद्युत तारों का मकड़जाल बना हुआ है। तार टूटने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। क्षेत्रीय जनता ने विद्युत पोल लगवाने को जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्युत विभाग के जेई, एसईडीओ, एक्सईएन और एसई तक से गुहार लगाई, लेकिन आजतक विद्युत पोल नहीं लग सके। ममता नगर के कुछ उपभोक्ता सोमवार को पोल लगवाने की मांग लेकर एसडीओ से मिलने गए। यहां एसडीओ ने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

बोली जनता
किशनलाल का कहना है कि यहां रहते हुए 20-25 साल हो गए। बिजली कनेक्शन ले लिया लेकिन विभाग ने आजतक पोल नहीं लगवाए हैं। धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत पोल लगवाने को नगर विधायक, डीएम, एक्सईएन, एसडीओ व जेई को कई बार लिखित में दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हेतराम ने कहा कि कनेक्शन तो दे दिए, लेकिन वर्षों बाद भी पोल नहीं लगाए। विधवा सुमनदेवी का कहना है कि घर में मेरे अलावा कोई नहीं है। बिजली जलाने को काफी दूर से केबल डलवाई है, जो आंधी में जोर टूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें