फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज होगा ब्लैक आउट, अफसरों ने किया निरीक्षण

Fri, 23 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में आज यानी शुक्रवार को हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ब्लैक आउट का अभ्यास (रिहर्सल) किया जाएगा। सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित अभ्यास शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक चलेगा। बृहस्पतिवार को एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, सीओ सिटी प्रवीन तिवारी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी,एफएसओ के साथ पीडी जैन इंटर कालेज पर पहुंचे। यहां पर रिहर्सल स्थल का निरीक्षण करने के साथ तैयारी को लेकर आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन



सीओ ने कहा कि रिहर्सल के समय 10 मिनट के लिए सभी घरों, दुकानों, चैंबरों और कार्यालयों की लाइटें पूरी तरह बंद रखी जाएं। मोबाइल की फ्लैश लाइट, माचिस, लाइटर या टॉर्च का प्रयोग बिल्कुल न करें। यदि घर के अंदर कोई अत्यंत जरूरी लाइट जल रही है, तो खिड़कियों पर काला कागज या पर्दा लगा दें ताकि रोशनी बाहर न निकले। ब्लैक आउट के दौरान बीड़ी-सिगरेट पीना वर्जित है क्योंकि इसकी चिंगारी भी ऊपर से दिखाई दे सकती है। अंधेरे में घबराएं नहीं, ध्यान से चलें और भाग-दौड़ न करें।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस के वॉर्डन शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में तैनात रहकर इस रिहर्सल को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें