टूंडला। धनगर महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन नगला कलुआ में आयोजित किया गया। सम्मेलन में धनगरों के प्रमाण पत्रों के लिए आवाज बुलंद की गई। साथ ही समाज के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने शासनादेश जारी कर धनगरों को प्रमाण पत्र जारी करने के प्रशासन को आदेश दिए थे, लेकिन तहसीलदार प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्व में निर्गत प्रमाणपत्रों पर आपत्ति जाता रहे हैं, जिससे समाज में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि धनगर समाज के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि भी समाज का साथ न देकर हक दिलाने में नाकाम हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धनगरों का अभिलंब प्रमाणपत्र नहीं मिले तो धनगर समाज उग्र होकर बड़ा आंदोलन करेगा। समाज ने मांग की अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा टूंडला शहर में लगी थी प्रशासन ने उसे हटा दिया है। फिर से उसी स्थान पर लगवाया जाए। सपा के सचिव महाराज सिंह धनगर ने कहा कि धनगर प्रमाणपत्र निर्गत कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंटकर विधानसभा व लोकसभा के सदन में प्रमाणपत्र दिलाने की आवाज उठाएंगे।
सम्मेलन में लक्ष्मण सिंह, राधेश्याम धनगर, लखपत सिंह, राजवीर सिंह एडवोकेट, मनोज धनगर, गौरी शंकर, देवेंद्र धनगर, अशोक धनगर, चंद्रपाल धनगर, पप्पू मस्ताना, राहुल धनगर, कालीचरण, दिगंबर सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन विक्रम सिंह धनगर तथा अध्यक्षता गिरिराज सिंह धनगर ने की। सम्मेलन में रागी धनगर, नत्थीलाल धनगर, करण पाल, हाकिम सिंह, सियाराम फौजी, गेंदालाल धनगर, एसपी सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।