फिरोजाबाद। रामाकन्या कॉलेज में दो शिक्षिकाओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक शिक्षिका को बेहोश हो गई। आनन-फानन में अन्य शिक्षक प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। शिक्षिकों ने बताया कि शिक्षिका को जांच में पैरालाइसिस अटैक आया है।
जलेसर रोड निवासी रामा कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका आरती मंगल और अर्चना विजय के बीच प्रधानाध्यापक कार्यालय में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान शिक्षिका अर्चना विजय (पूर्व ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद) बेहोश होकर गिर गईं। शिक्षिका अर्चना को अन्य शिक्षक साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। शिक्षकों ने बताया कि जांच में अर्चना को पैरालाइसिस अटैक आया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सीमा सिंह ने बताया कि शिक्षिका आरती और अर्चना के बीच कहासुनी हुई थी। शिक्षिका आरती भेदभाव का आरोप लगाती है, लेकिन कॉलेज में सभी के साथ सामान्य व्यवहार किया जाता है। शिक्षिका आरती का कहना है कि स्कूल में सभी शिक्षकों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है। मेरी बात प्रधानाध्यापक से चल रही थी। मेरा कोई किसी से विवाद नहीं हुआ है।