फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद के गढ़ैया मोहल्ले में 4 दिन से बिजली गुल

Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- सब्जी मंडी की आग में जल गई थी केबल, 60 घरों में पानी के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। सब्जी मंडी में हुई आग लगने की घटना के बाद से गढ़ैया मोहल्ले में बिजली गुल है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से न केवल पंखे-कूलर बंद हैं, बल्कि घरों में पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विद्युत विभाग की इस घोर लापरवाही से मोहल्ले के सैकड़ों लोगों में भारी आक्रोश है।

शनिवार रात स्थानीय सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड की चपेट में आने से मोहल्ले को सप्लाई देने वाली विद्युत केबल पूरी तरह जल गई थी। घटना के बाद भी विभाग ने नई केबल डालकर आपूर्ति बहाल करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ैया मोहल्ले के लगभग 60 घरों में पिछले 96 घंटों से बिजली नहीं आई है। बिजली न होने के कारण मोटर नहीं चल पा रही हैं, जिससे पीने के पानी का संकट गहरा गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस चिलचिलाती गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। विभाग के पास एक केबल बदलने का भी समय नहीं है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें