फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मांगा तो मिली जेल भेजने की धमकी

Mon, 06 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठारपूठा में एक ओर डीएम जनता से समस्याएं पूछ रहे थे तो दूसरी ओर संतोष नगर में बूंद-बूंद पानी को तरस प्यासी जनता नए बाईपास पर जाम लगा रही थी। जाम की स्थिति देखकर डीएम एकदम बिफर पड़े। डीएम ने प्यासी जनता को जेल भेजने की चेतावनी दे डाली। जिले के आला अधिकारी के जनता के प्रति संवेदनहीन रवैया देख लोगों के तेवर नरम पड़ गए। डीएम के तेवर देखकर प्रदर्शनकारी प्यासे ही घर लौट गए।
विज्ञापन



 शहर के संतोष नगर, कैलाश नगर में पिछले करीब 15-20 दिनों से पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी समस्या का निदान न हुआ तो रविवार सुबह जनता ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नगर निगम अफसरों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। इससे आक्रोशित जनता भड़क गई। सोमवार प्रात: डीएम विजय किरन आनंद ठारपूठा का निरीक्षण करते हुए लौट रहे थे। इस दौरान संतोष नगर के बाशिंदों द्वारा हाईवे जाम देखकर डीएम भड़क गए। जाम लगा रही जनता को डीएम ने जेल भेजने की चेतावनी देते हुए सभी लोगों की वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश दिये।

डीएम ने कहा कि बच्चों को लेकर हाईवे पर जाम लगा रहे हो, कोई हादसा हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा? कोई भी समस्या हो तुम लोगों को जाम लगाने की आदत पड़ गई है। डीएम के सख्त रुख को देखकर उनके साथ चल रहे रहे गनर और अन्य स्टाफ ने पीड़ित जनता को धक्के देकर जबरन हाइवे से हटा दिया।  डीएम ने महिलाओं से समस्या पूछी तो बताया कि 15-20 दिन से पानी नहीं आ रहा है। पूछने पर मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि बिजली की कमी के चलते टंकी नहीं भर पा रही है। समस्या के स्थायी निदान को नया नलकूप स्थापित कराया जा रहा है, जो एक माह में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन


तुमको तो हीरो बना दूंगा...
पेयजल समस्या को लेकर मुखर एक युवक के रवैये पर डीएम बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने युवक को चेतावनी दी तुमको हीरो बना दूंगा। डीएम ने युवक की मां से कहा अपने बेटे को समझा लो नेतागिरी न करे। पेयजल समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

एक माह में नलकूप चालू नहीं हुआ तो नौकरी गई
पेयजल समस्या से त्रस्त जनता की समस्या को सुनकर डीएम ने जलनिगम के एई एमए हक को चेतावनी दी कि कभी क्षेत्र में आकर जनता की समस्या देखी है। एक माह में नलकूप चालू नहीं हुआ तो तुम्हारी नौकरी गई। गेल द्वारा नलकूप दिया गया है, उसके बाद भी आजतक चालू क्यों नहीं हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें