फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत काटकर दो दुकानों से लाखों की चोरी

Fri, 23 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान की छत काटकर दो दुकानों से लाखों की चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर के मैन बाजार में दो भाइयों की फुटवियर और रेडीमेड की दुकानों की छत काटकर चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी पार कर ले गए। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने पर हुई। पीड़ित दुकानदारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

 नगर के मस्जिद रोड निवासी मनोज बंसल और उनके छोटे भाई मनीष बंसल की स्टेेशन रोड पर बंसल फुटवियर और बंसल कलेक्शन नाम से दुकानें हैं। दोनों भाई प्रतिदिन की भांति बुधवार रात 10 बजे दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात चोरों ने छत काटकर और लोहे का गेट तोड़कर दुकान में प्रवेश कर लिया। चोर दोनों दुकानों से तकरीबन पांच लाख रुपये का सामान और 10 हजा रुपये की नकदी पार कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर मनोज और मनीष को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर सीओ प्रेमप्रकाश यादव, थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मामले में थाना अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें