फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर से आभूषण एवं नकदी चोरी किए हैं। पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालीवाल गली, मोहल्ला गढ़ैया निवासी राजीव मुदगल 18 फरवरी अपने घर का ताला लगाकर सोनीपत हरियाणा रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। उनकी पत्नी गीता देवी उनसे पहले ही शादी समारोह में जा चुकी थीं। राजीव जब घर से शादी समारोह में गए, तो घर में ताला लटका हुआ देखकर चोरों ने सूने घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। घर में रखी हुई दो अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए आभूषण एवं नकदी को चोरी कर ले गए। राजीव जब मंगलवार को अपने घर वापस आए, तो ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।
पीड़ित राजीव मुदगल के अनुसार चोरों ने घर का ताला तोड़कर 20 तोला सोना, 100 चांदी के सिक्के एवं 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की अभी जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें