फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी

Fri, 16 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों ने गुरुवार रात जलेसर रोड बर्फखाना चौराहा स्थित सर्राफ की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जगार होने पर पीड़ित को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी रमेश चंद्र वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा की जलेसर रोड पर कंबू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।


गुरुवार रात प्रतिदिन की भांति वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोराें ने दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार सुबह दुकान के ताले टूटे देखे तो दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। इस पर दुकान स्वामी परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट की टीम को भी मौके पर बुला लिया। इधर, पीड़ित ने तहरीर में कहा कि चोरों ने दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी, ढाई किलो चांदी तथा 25 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल उत्तर का कहना है कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें