फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर नंबर दो स्थित एक मकान से शनिवार रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। हालांकि देरशाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर नंबर दो नेहामिनी गेस्ट हाउस के समीप निर्मला देवी पत्नी प्रमोद कुमार का मकान है। मकान में ममता बघेल अपने परिवार के साथ किराये पर रहती हैं। वह प्रसपा में राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा हैं। शनिवार सुबह मकान का ताला लगाकर वह अपने ननिहाल करहल के गांव सहस गई थी। देररात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह मकान स्वामी घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देखकर उन्होंने ममता को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ममता बघेल मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ममता के अनुसार, चोर अलमारी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये आभूषण-कीमती सामान चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि थाने पर कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें