फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
चोरी की घटना में नारखी पुलिस ने पकड़े आरोपी। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : चोरी की घटना में नारखी पुलिस ने पकड़े आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल, करधनी, वारदात में प्रयुक्त ईको कार और तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों में एक एटा और दो हाथरस जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपी नारखी रोड से गढ़ी अफोह की ओर जाने वाले रास्ते पर होने की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े आरोपियों की पहचान विनीत उर्फ विपिन निवासी नगला जीवाराम थाना जलेसर एटा, रुपेंद्र और सूरज निवासी बागवधिक थाना सहपऊ हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की पायल और करधनी बरामद हुई। चोरी की घटना में प्रयोग की जाने वाली ईको कार और अवैध तमंचा-कारतूस भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें