फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके का वीडियो शुक्रवार शाम से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक देशी तमंचे से फायर करते दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला रहना का युवक रात के समय तमंचे से फायर कर रहा था। इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने इलाका पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।