फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचे से युवक ने की ठांए-ठांए, वीडियो वायरल होते ही पकड़ा

Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर क्षेत्र में तमंचे से फायर करता युवक।  - फोटो : उत्तर क्षेत्र में तमंचे से फायर करता युवक।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके का वीडियो शुक्रवार शाम से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक देशी तमंचे से फायर करते दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रहना का युवक रात के समय तमंचे से फायर कर रहा था। इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने इलाका पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें