फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गला घोटकर की गई थी युवक की हत्या, बाईं आंख भी गायब मिली

Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के नगला भारा के 35 वर्षीय प्रेमशंकर के हत्याकांड में पुलिस ने पिता अमर सिंह की तहरीर पर सोमवार देर रात ही प्राथमिकी अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली। मंगलवार को परिजन ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। हालांकि अभी तक हत्या के उद्देश्य और हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


प्रेमशंकर के पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी है कि उसकी हत्या गला घोंटकर ही की गई है। उसकी बाईं आंख भी नहीं मिली है। डॉक्टरों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आंख हत्या के बाद निकाली गई है या फिर हत्या कर शव फेंके जाने के बाद उसे किसी जानवर द्वारा नोंचा गया है, जिसके कारण आंख गायब हुई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा नहीं हुआ है कि हत्या से पहले प्रेमशंकर ने शराब पी थी या नहीं, इसके लिए विसरा संरक्षित किया गया है। पुलिस द्वारा विसरा आगरा एफएसएल भेजा जाएगा।

बता दें कि प्रेमशंकर निवासी नगला भारा, एका 5 दिसंबर को घर से पास के गांव सुजायतपुर सब्जी लेने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। सोमवार दोपहर उसका शव घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक मंदिर के निकट बनी कोठरी में बरामद हुआ था। एका थाना इंस्पेक्टर संजुय पांडेय ने बताया कि प्रेमशंकर के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें