फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सवारियों को गाड़ी में बैठाकर चोरी करने के आरोपी को दबोचा

Wed, 10 Dec 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सवारियों को गाड़ी में बैठाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना रसूलपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, चेक के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। विगत दिनों रसूलपुर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना रसूलपुर पर पूर्व में पंजीकृत अभियोग विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अंकित निवासी जरौली खुर्द थाना टूंडला को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पास से चोरी के तीन लाख रुपये नकद, दो चैक, एक कान के बड्स के अलावा चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर चोरी की धारा बढ़ोतरी कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें