फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या

Sat, 23 Aug 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
परिजन ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार, कहा-समय से होती कार्रवाई तो बेटे की बच जाती जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा से 17 अगस्त से लापता युवक की हत्या कर शव को एका क्षेत्र में नहर में फेंका गया था। जिसकी पहचान शुक्रवार देर शाम उसकी मां ने तिल के माध्यम से की। एका पुलिस को 21 अगस्त को जेड़ाझाल नहर में शव मिला था। पुलिस ने हंगामे और अपनी लापरवाही छिपाने के लिए शुक्रवार की रात ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का दाह संस्कार करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। वहीं युवक की मां ने फरिहा पुलिस को बेटे की हत्या का जिम्मेदार बताया। कहा कि अगर पुलिस समय से रिपोर्ट दर्ज कर लेती तो उसके बेटे की जान बच जाती।
फरिहा के गांव वरथरा निवासी स्वागेश (19 साल) 17 अगस्त की शाम से लापता था। मां अनीता देवी ने 18 अगस्त को थाने जाकर तीन युवकों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन फरिहा पुलिस ने स्वागेश की मां को रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए थाने से फटकार कर भगा दिया था। जब अनीता की फरियाद नहीं सुनी गई तो महिला ने अगले दिन 19 अगस्त को अपने परिवार के सदस्य व कुछ ग्रामीणों के साथ फरिहा थाना का घेराव किया। नारेबाजी की। इसके बाद फरिहा पुलिस ने अधिकारियों के दबाव में आकर रिपोर्ट दर्ज की। अनीता की तहरीर पर पुलिस ने विजय, सोनू और दयाशंकर के खिलाफ हत्या करने की साजिश रचकर अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने इसके बाद भी मामले को हल्के में लिया। महज दबाव में रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली। 21 अगस्त को एका थाना क्षेत्र में जेड़ाझाल नहर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जानकारी पर परिजन को मोर्चरी बुलाया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार की देर शाम मां अनीता देवी ने मोर्चरी पहुंचकर अपने पुत्र स्वागेश की पहचान तिल के जरिए की। पहचान होने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव नहर में फेंका गया था। वहीं शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने हत्या करने वाले आरोपियों व दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



पुलिस अनसुनी करती रही फरियाद
मां अनीता देवी का कहना था कि पुलिस समय से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करती तो पुत्र की जान बच जाती, लेकिन थानेदार के ढीले रवैए ने उनके पुत्र की जान ले ली।

रात में ही करा दिया दाह संस्कार
शुक्रवार देर शाम मां अनीता द्वारा तिल से पहचान करने के बाद पुलिस ने आनन-फनन में अधिकारियों से आदेश पारित कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इसके बाद गांव में पहले से ही फोर्स मुस्तैद कर दिया। शव गांव में पहुंचते ही दाह संस्कार के लिए पुलिस जल्दबाजी का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन



फरिहा क्षेत्र में युवक का अपहरण किया गया था। उसका शव 21 अगस्त को एका की जेड़ाझाल नहर से बरामद किया था। उसकी मां ने तिल के जरिए उसकी पहचान की थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया था। मामले में एक आरोपी जेल भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम में भी हत्या की पुष्टि हुई है। हत्या की धारा बढ़ाते हुए अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
त्रिगुन बिसेन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें