फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी का नामांकन पत्र ले भागा युवक

Sat, 28 Nov 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अंतिम चरण में शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया का क्रम शनिवार को देर शाम तक चलता रहा। ब्लाकों के ही बाहर प्रत्याशी एवं समर्थकों की भीड़ रही। शिकोहाबाद में हाइवे पर घंटों तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ब्लाक मदनपुर में दो बजे ग्राम पंचायत फतेहपुर कर्खा की महिला सुमन देवी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आईं लेकिन अचानक ही उन्होंने ब्लाक परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुन मौके पर जमावड़ा लग गया। पुलिस के अधिकारियों ने पूछा तो महिला सुमन देवी पत्नी राजू ने बताया कि एक युवक नामांकन पत्र को लेकर भाग गया है। उनका कहना है कि दो प्रत्याशी हैं और विपक्षी पार्टी निर्विरोध प्रधान होना चाहते है जिससे कारण उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल न हो इसके लिए साजिश की है। पुलिस ने विपक्षी प्रत्याशी को ही हिरासत में ले लिया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सुमन देवी का नामांकन पत्र खोजबीन कर वापस दिया गया। शाम चार बजे पुलिस ने ब्लाक परिसर का दरवाजा बंद कर लिया तो बाहर खडे़ लोग दीवार फांदकर ब्लाक में अंदर घुसने लगे स्थिति को नियंत्रण में करने के लिये पुलिस को प्रत्याशियों के समर्थकों पर लाठियां फटकारनी पड़ी। शिकोहाबाद ब्लाक में अंतिम दिन नामांकन पत्र को जमा कराने वालों की भीड़ रही है। प्रत्याशी एवं उनके ही समर्थकों की भीड़ रही। नामांकन के कारण हाइवे के साथ सर्विस रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। आरओ तपस्वी लाल ने कहा कि नामांकन का क्रम देर रात्रि तक चला इस कारण कितने नामांकन हुए इसका मिलान चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें