फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक ने फंदे से लटक दी जान, पत्नी से होता था विवाद

Sat, 28 Feb 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। पत्नी के साथ आए दिन होने वाले विवाद के कारण युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया 45 वर्षीय जितेंद्र उर्फ बबलू शराब पीने का आदी था। शराब पीकर आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। आए दिन होने वाले विवाद के दौरान खुद को मारने की धमकी देता रहता था। 27 फरवरी की देर सायं घर में फंदे पर लटक गया। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी चीखते हुए बाहर भागी। पत्नी द्वारा चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव को उतार लिया। वहीं शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। परिजन ने बताया मृतक के पांच बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें