फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा

Thu, 24 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आसफाबाद चौराहा के समीप बाइक सवार तीन युवक कार की टक्कर लगने से सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस शव को जिला अस्पताल ले जाने लगी तो वहां मौजूद लोगों की फोर्स से नोकझोंक हो गई। जैसे तैसे मामले को शांत कराया गया। युवक ईद-मिलाद-उल-नबी के जुलूस में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी आमिर (25) पुत्र भुल्लन खां मूलरूप से एटा के थाना अलीगंज के गांव नदराल का रहने वाला था। वह अपनी बहन रायजदा के यहां रहकर बिस्कुट की बेकरी में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह मोहल्ले के ही आकिब पुत्र आबिद व शहजाद पुत्र अली हसन के साथ बाइक से ईद-मिलाद-उल-नबी के जुलूस में शामिल होने के लिए आसफाबाद जा रहा था। वह आसफाबाद के समीप पहुंचे तभी कार की टक्कर लगने से तीनों बाइक सहित गिर पड़े। इसी बीच वहां से निकल रहे ट्रक की चपेट में आमिर आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकिब और शहजाद घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों के साथ परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जब आमिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा तो लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। वह ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बमुश्किल पुलिस ने लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें