फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने किया हाईवे जाम, नारेबाजी 

Thu, 13 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सपा मजदूर सभा के नेतृत्व में मजदूरों ने हाईवे जाम किया
विज्ञापन
सपा मजदूर सभा के आह्वान नपर गुरुवार को सैकड़ों मजदूरों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। गांधी पार्क में सभा कर सुभाष तिराहे तक रैली निकाल कर हाईवे पर जाम लगाया गया। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर विवेक जैन के आह्वान पर गांधी पार्क में दोपहर तीन बजे सैकड़ों मजदूर एकत्रित हुए। यहां श्रमिकों ने सेवायोजकों द्वारा आठ घंटे से अधिक जबरन कार्य कराने, अधिक कार्य का भुगतान न देने, साप्ताहिक अवकाश न देने सहित अन्य समस्याएं गिनाईं। जिलाध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि फीरोजाबाद पूरे देश में कांच की चूड़ियाें के लिए प्रसिद्ध है लेकिन कारखाने मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। भाजपा मानसिकता के उद्योगपति और अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने मजदूरों से कहा कि अब तुम लोग मजदूर नहीं सैनिक हो। हक की लड़ाई नहीं जीतने तक आंदोलन किया जाएगा। एक घंटे की सभा के बाद सभी मजदूर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में सुभाष तिराहे पर पहुंचे। यहां हाईवे पर जाम लगाया गया। जाम की सूचना पर एसओ उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विवेक जैन से बात की और मांग पत्र जिलाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मजदूर नेताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।  इस दौरान पर विष्णु सविता, रमेश जैन, बबलू दिवाकर, मनोज कुमार, सुदीप यादव, ओमप्रकाश, बंटू, महाराज सिंह वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह उठाईं मांगे 
- कारखानों में आठ घंटे से अधिक काम न लिया जाए 
- ठेकेदारी प्रथा खत्म हो 
- साप्ताहिक अवकाश का दिन रविवार को बदला जाए 
 - मजदूरों को दीवाली का बोनस दिया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें